धर्मशाला में केनशिनकाई कराटे टीम का शानदार प्रदर्शन, 17 खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

24 नवम्बर, बबलू सूर्यवंशी: धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में 22 नवंबर को आयोजित चौथी अंकुरास्त्र कप नेशनल कराटे चैंपियनशिप में केनशिनकाई कराटे टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 17 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में टीम के 17 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और प्रत्येक खिलाड़ी ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम ने कुल 10 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए।

टीम के खिलाड़ियों को रेहलू (बलड़ी) निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं जापान के टोक्यो से ब्लैक बेल्ट 6 डैन धारक शिहान रिंकू कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह रेहलू में अपनी कराटे अकादमी संचालित कर रहे हैं, जहां ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखार रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र के कई खिलाड़ी पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मिली इस उपलब्धि से खिलाड़ियों और कोच में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने सभी खिलाड़ियों और कोच शिहान रिंकू कुमार को बधाई दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *