13 फरवरी को बीबीएन के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बीबीएन, 11 फरवरी (कविता एस गौतम)

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 13 फरवरी (शुक्रवार) को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशासी अभियंता ने दी।

उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को प्रातः 9:30 बजे से रात्रि 7:30 बजे तक दामोवाला, बटेड, बुरांवाला, पुलिस थाना बरोटीवाला, बरोटीवाला महाविद्यालय, लोअर बटेड, बाल्याण, टिपरा, बरोटीवाला, झाड़माजरी, शिवालिक नगर, दसोमाजरा, ऑलम्पिक चौक, सनसिटी, बद्दी बैरियर, मोतीए प्लाजा, मझोतु, सूरजपुर, स्वराजमाजरा, सिक्का होटल, हनुमान चौक, जुडिकलन, लक्कड़ डिपो सहित इन क्षेत्रों से जुड़े फीडरों और औद्योगिक इकाइयों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अतिरिक्त, प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक मलपुर, संधोली, पुलिस थाना बद्दी, भूड बस अड्डा, उपरला भूड, तहसील कार्यालय बद्दी, बद्दी अस्पताल, बद्दी वार्ड नंबर-01, शीतलपुर तथा संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

वरिष्ठ अधिशासी अभियंता ने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *