24 नवम्बर: नादौन के अगथान गांव निवासी विमला सिंह ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में स्वेच्छा से एक लाख रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस पुनीत कार्य में योगदान के लिए विमला सिंह का हृदय से आभार एवं धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नादौन के बहनों-भाइयों ने हमेशा अपने कार्यों से मानवता की मिसाल पेश की है।