24 नवम्बर: जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की नियंत्रक आंचल कुमारी ने स्पष्ट किया है कि राशन वितरण से संबंधित सॉफ्टवेयर के अपडेशन के चलते नए राशन कार्ड बनाने और मौजूदा राशन कार्डों में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया कुछ दिनों के लिए बंद रहेगी। हालांकि, इस दौरान उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण पहले की तरह जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता 25 नवंबर के बाद भी अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर अपडेट होने से राशन वितरण पर कोई असर नहीं पड़ेगा।