24 नवम्बर: शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत दिलाना है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका समाधान करवाना उनका दायित्व है। वह लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के संपर्क में रहते हैं और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का प्रयास करते हैं।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि लोगों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। नियमित संवाद से समस्याओं की वास्तविक स्थिति सामने आती है और उनके समाधान में तेजी आती है।