क्योरटेक ग्रुप और अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान

बीबीएन/इंदौर, कविता शांति गौतम 11 फरवरी : 

गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के निर्माण और दो दशकों से अधिक समय से निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए क्योरटेक ग्रुप एवं अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान लंदन प्रेस लिमिटेड के प्रमाणन के साथ प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह इंदौर में आयोजित किया गया, जो वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके, लंदन के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम का हिस्सा था। कार्यक्रम की अगुवाई वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके के सीईओ संतोष शुक्ला ने की।

इस अवसर पर यूके के पांच बार ब्रिटिश संसद सदस्य रहे वरिंदर शर्मा तथा हेड ऑफ यूरोप (स्विट्ज़रलैंड) विल्हेम जेज़लर ने सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में श्रीमती पूनम जेज़लर भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

समारोह में देश-विदेश से आए विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। क्योरटेक ग्रुप और अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं तथा दीर्घकालिक सामाजिक योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

सीईओ संतोष शुक्ला ने संस्था की सादगी, ईमानदारी, सेवा भाव और कार्य के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे गुण उद्योग जगत में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *