जोगिंद्रनगर अस्पताल में लाए गए छह युवकों के शव, सुबह 8 बजे से पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू

19 नवम्बर: लडभड़ोल से पोस्टमार्टम के लिए छह युवकों के शव जोगिंद्रनगर अस्पताल लाए गए हैं। आज सुबह 8 बजे से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 10:30 बजे तक चार शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका था। इस दौरान जोगिंद्रनगर से कांग्रेस और भाजपा के नेता भी अस्पताल पहुंचे, ताकि मृतकों के परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही डॉक्टरों और पुलिस की टीम से जल्द से जल्द आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने का आग्रह किया। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से दी जाने वाली फौरी राहत राशि बीते दिन ही प्रभावित परिवारों को सौंप दी गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *