शाहपुर में पेयजल योजनाओं पर 80 करोड़ खर्च, मंझग्राँ पंचायत में तीन विद्युत हैंडपंप समर्पित

11 फरवरी: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग द्वारा विभिन्न पेयजल योजनाओं पर करीब 80 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और निर्बाध पेयजल सुविधा मिल सके। यह जानकारी विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दी।1

वे मंझग्राँ पंचायत के वार्ड नंबर 5 ददरोली, वार्ड नंबर 2 सात्विक मैरिज पैलेस के पास तथा वार्ड नंबर 3 डुखरू में विद्युत संचालित हैंडपंपों के लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से पेयजल की समस्या थी। करीब 9 लाख रुपये की लागत से स्थापित तीन विद्युत हैंडपंपों से पंचायत के लगभग 65 परिवारों को लाभ मिलेगा।

विधायक ने द्रमण और मंझग्राँ में अंडरपास निर्माण के लिए एनएचएआई को दिशा-निर्देश जारी होने की जानकारी भी दी। साथ ही ददरोली निवासी भूरी सिंह को आवास निर्माण हेतु 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, प्रधान अजय बबली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *