भरमौर की पूलन पंचायत में ड्यूटी के दौरान जल शक्ति विभाग के कर्मचारी की मौत

17 नवम्बर: चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पूलन पंचायत में ड्यूटी के दौरान पैर फिसलने से जल शक्ति विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूलन गांव निवासी दलीप कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार दलीप कुमार रोजाना की तरह सुबह करीब 9:50 बजे क्षेत्र में पानी की सप्लाई खोलने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्राम पंचायत पूलन के प्रधान ने घटना की जानकारी जल शक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

दलीप कुमार की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना से पूलन गांव में शोक का माहौल है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *