12 नवम्बर: जिला शिमला के जुब्बल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 50 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस की डिटेक्शन सेल टीम हाटकोटी के समीप गलू में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक व्यक्ति की जांच की, जिसके कब्जे से लगभग 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के विरुद्ध पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।