बिलासपुर के घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर HRTC बस की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

11 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं बस स्टैंड से बाहर जाने वाली सड़क पर बुधवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक युवक HRTC बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें बस चालक की कोई लापरवाही थी या नहीं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *