केवल सिंह पठानिया 11 से 13 नवंबर तक तीन दिवसीय प्रवास पर, वीर दिवस और एंटी चिट्टा मैराथन में होंगे शामिल

10 नवम्बर: उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया 11 से 13 नवंबर तक शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केवल सिंह पठानिया 11 नवंबर को सुबह 11 बजे नूरपुर के बासा वजीरां में वीर दिवस के अवसर पर आयोजित वजीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि समारोह में शिरकत करेंगे।

12 नवंबर को सुबह 10:30 बजे वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हारचक्कियां से गुब्बर तक आयोजित एंटी चिट्टा मैराथन की अगुवाई करेंगे। इसके बाद गुब्बर में सोलर प्लांट और खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।

वहीं, 13 नवंबर को केवल सिंह पठानिया कांग्रेस कार्यालय रैत में आम जनता से रूबरू होंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *