07 फरवरी: विद्युत उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर के समीप बिजली लाइनों के साथ लगे पेड़ों की शाखाओं की छंटाई व कटाई का कार्य किया जाएगा। इस कारण 8 फरवरी 2026 (रविवार) को शाहपुर और कैरी सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक या कार्य पूर्ण होने तक बंद रहेगी। सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल शाहपुर ने बताया कि यह कार्य जनहित में किया जा रहा है और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।