28 अक्तूबर, बबलू गोस्वामी : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेशवासियों को विशेष तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब करवा चौथ पर महिलाओं के साथ पुरुषों को भी छुट्टी मिलेगी। इससे पहले इस पर्व पर मुख्य रूप से महिला कर्मचारियों को ही अवकाश दिया जाता था।
मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद आगामी 29 अक्तूबर को करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सरकार के इस कदम से पति-पत्नी दोनों को एक साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा और वे परिवार के साथ समय बिता सकेंगे।
सरकार की घोषणा के अनुसार, 29 अक्तूबर को करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा, राज्य के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों में भी अवकाश रहेगा। इससे पहले रक्षाबंधन के अवसर पर भी पुरुषों को छुट्टी दी गई थी।