28 अक्तूबर: जिला हमीरपुर के बाल विकास परियोजना बिझड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरोह के आंगनवाड़ी केंद्र कोहला में आंगनवाड़ी सहायिका का एक पद भरा जाएगा। इस पद के लिए पात्र महिलाओं से 12 नवंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय बिझड़ी, जिला हमीरपुर में आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सीडीपीओ सलीम मोहम्मद ने बताया कि आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना अनिवार्य है। इसके अलावा, आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 75 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया होना चाहिए। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि पात्र महिलाओं के साक्षात्कार 20 नवंबर को सुबह 11 बजे उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय बड़सर, जिला हमीरपुर में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। इच्छुक महिलाएं भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी, जिला हमीरपुर में संपर्क कर सकती हैं।