परसदा-दवारडू सड़क पर 27 अक्तूबर से 11 नवंबर तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही, कांगड़-कोठी–दमशेहड़ा मार्ग रहेगा विकल्प

23 अक्तूबर: लोक निर्माण विभाग द्वारा परसदा-दवारडू सड़क पर इंटरलॉक पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 27 अक्तूबर से 11 नवंबर 2026 तक इस सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कांगड़-कोठी–दमशेहड़ा सड़क को वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है। इस अवधि में वाहन चालक इसी मार्ग से आवाजाही कर सकेंगे।

लोक निर्माण विभाग को डायवर्जन स्थल पर सूचना एवं दिशा-निर्देश बोर्ड लगाने और निर्धारित अवधि के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, आपात स्थिति में लोगों की सुविधा के लिए वाहन उपलब्ध करवाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *