भवारना में NCC शिविर के दौरान विद्यार्थियों को नशे और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

15 अक्तूबर: कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवारना में 14 अक्तूबर को एनसीसी शिविर के दौरान नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी भवारना ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को नशे के दुष्प्रभावों, चिट्टा विरोधी अभियान, सड़क सुरक्षा तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और इसके दुष्प्रभावों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कांगड़ा पुलिस युवाओं को नशे से दूर रखने और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने की अपील की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *