नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक 9.67 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

15 अक्तूबर: कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र में दो युवकों को 9.67 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 14 अक्तूबर 2026 को मास्सल रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान सार्थक (21) निवासी चाकलू, जिला चंबा और अंकुश (21) निवासी गमरू, धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। दोनों युवक स्कूटी नंबर HP-37G-0749 पर सवार थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है। कांगड़ा पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने तथा नशे की तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *