13 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला में डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीएम केयर्स चिल्ड्रन स्कीम के पात्र लाभार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया 7 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 20 नवंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रशिक्षण के लिए 100 उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष तक 4,000 रुपये वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण के लिए दाखिला नोटिस का लिंक https://www.cuhimachal.ac.in/admin/assets/uploads/docs/202610061622591632a2c9fb.pdf और ऑनलाइन आवेदन का लिंक https://cuhimachaladm.samarth.edu.in/pmcare/ है।
अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी दूरभाष नंबर 9872217578, 8988263285, 8127214444 और 01892-228877 पर संपर्क कर सकते हैं।