हमीरपुर में पटवारियों के 30 रिक्त पदों पर होगी सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो की तैनाती, 25 अक्तूबर तक करें आवेदन

12 अक्तूबर: जिला हमीरपुर में पटवारियों के 30 रिक्त पदों को भरने के लिए सेवानिवृत्त पटवारियों और कानूनगो की तैनाती की जाएगी। चयनित आवेदकों को 40 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार 25 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि आवेदन करने वाले सेवानिवृत्त पटवारी या कानूनगो की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदक के लिए राजस्व विभाग में कम से कम पांच वर्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। आवेदक के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को पटवारी के रिक्त पदों पर तीन महीने के लिए तैनात किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। यदि आवेदनों की संख्या अधिक होती है, तो कम आयु वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 25 अक्तूबर तक उपायुक्त कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय या जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *