कंडार के 47 विस्थापित परिवारों को मिला भूमि का मालिकाना हक, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बांटे पट्टे

12 अक्तूबर: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को निचार उपमंडल के कंडार गांव में सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के पुनर्वास कार्यक्रम के तहत 47 विस्थापित परिवारों को भूमि के मालिकाना पट्टे वितरित किए। इस दौरान उन्होंने विस्थापित परिवारों को मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए।

राजस्व मंत्री ने बताया कि एसजेवीएन की ओर से प्रत्येक परिवार को मकान निर्माण के लिए अंतिम किस्त के रूप में तीन लाख 56 हजार रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई है। भूमि के मालिकाना पट्टे मिलने से विस्थापित परिवारों को उनके अधिकार प्राप्त हुए हैं।

इस अवसर पर जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान में 15-20 क्षेत्र के सभी पंचायत गांव संपर्क सड़कों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं के महत्व पर भी जोर दिया।

राजस्व मंत्री ने महिला मंडल कंडार को सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा की।

नौतोड़ भूमि के मुद्दे पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में पात्र लोगों को भूमि संबंधी अधिकार प्रदान करना एक महत्वपूर्ण विषय है। सरकार पात्र लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, उपमंडलाधिकारी नागरिक निचार नेहा नेगी, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी वरुण पटियाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल नेगी, पंचायत प्रधान सुदर्शना नेगी, उपप्रधान जय राम नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *