5 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल नगवाईं के तहत 11 केवी पनारसा फीडर की आवश्यक मरम्मत, पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई और जीओ स्विच की मरम्मत का कार्य 6 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में करीब 9 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान 11 केवी पनारसा फीडर के अंतर्गत आने वाले टकौली, पनारसा, नाऊ-पनाऊ, सुरथ, राहड़ी, दलासणी, सणाणी तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
विद्युत बोर्ड ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से आवश्यक रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है। बोर्ड के अनुसार यह कार्य विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक है।