मंडी-सदर के मगर और गागल-1 आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के पदों के लिए 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

1 अक्तूबर: बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर जितेंद्र सैनी ने बताया कि ग्राम पंचायत मगर पाधरू के आंगनबाड़ी केंद्र मगर और ग्राम पंचायत गोडा गागल के आंगनबाड़ी केंद्र गागल-1 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरा जाना है। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र स्थानीय महिला उम्मीदवारों से सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार की आयु आवेदन जारी होने की तिथि को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी हो। साथ ही उम्मीदवार का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे परिवारों की सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार का 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके प्रमाण के लिए तहसीलदार या नायब तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगाना होगा।

पात्र महिला उम्मीदवार अपना पूर्ण विवरण देते हुए सादे कागज पर आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 24 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय बाल विकास परियोजना, मंडी-सदर, जिला मंडी में आवेदन जमा करवा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नंबर 01905-225540 अथवा संबंधित पर्यवेक्षक या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *