कुल्लू में अनियंत्रित होकर सरवरी खड्ड में गिरी थार, चालक घायल, टला बड़ा हादसा

12 सितंबर: कुल्लू जिला मुख्यालय के शीतला माता मंदिर के समीप शनिवार को एक थार अनियंत्रित होकर सरवरी खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार थार शीतला माता मंदिर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे लुढ़कते हुए सरवरी खड्ड में जा गिरा। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और चालक को वाहन से बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आने की सूचना है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। खड्ड में गिरी थार को देखकर हर कोई सहम गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां वाहन के अनियंत्रित होने पर गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। राहत की बात यह रही कि चालक वाहन के साथ खड्ड में गिरने के बावजूद सुरक्षित बच गया।

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *