9 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) की ओर से पोस्ट कोड-26015 के तहत आयोजित जेबीटी भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होनी थी। हालांकि, अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों के चलते इसे फिलहाल स्थगित किया गया है।
उन्होंने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की नई तिथियां और विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगामी सूचना के लिए आयोग की ओर से जारी होने वाली अधिसूचना पर नजर रखें।