कांगड़ा पुलिस ने की मासिक अपराध समीक्षा, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

7 अगस्त: पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मासिक अपराध समीक्षा एवं पुलिस कल्याण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी पुलिस उपमंडलाधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, एनडीपीएस मामलों में वित्तीय जांच, उद्घोषित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा संपत्ति कुर्की जैसे मामलों पर विशेष चर्चा हुई।

पुलिस अधिकारियों को रात के समय गश्त को और प्रभावी बनाने, विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट व वीजा की वैधता की निगरानी करने तथा अवैध खनन और नशा तस्करी पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के बाद बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। कांगड़ा पुलिस ने आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *