कांगड़ा में दर्दनाक हादसा: पुल से 50 फीट नीचे गिरा 16 टायरों वाला ट्रक, दो की मौत

28 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल हो गया। यह हादसा पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोली और राजियाना गांवों के बीच स्थित पुल के पास हुआ, जहां 16 टायरों वाला ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी नदी की तलहटी में जा गिरा।

जानकारी के अनुसार, ट्रक रात करीब 11 बजे पठानकोट से राजियाना की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक पुल से नीचे जा गिरा। हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल चालक के घटनास्थल से फरार होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *