75 फीसदी से ज्यादा मिला समर्थन भाजपा को , कश्यप बोले, सरकार की नीतियों से खुश जनता का मिला सहयोग

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

11 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर पंचायत, नगर परिषद के चुनावों में भाजपा को बढ़-चढ़कर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट करता है कि जनता वर्तमान में प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार की नीतियों से प्रफुल्लित है। भाजपा धरातल पर काम करने वाली पार्टी है, बूथ की रचना से लेकर पन्ना प्रमुख तक कार्यकर्ताओं में जोश है और विशेष उत्साह है।

अभी तक जो रुझान सामने आए हैं, उसमें यह स्पष्ट है कि भाजपा को 75 प्रतिशत से ज्यादा समर्थन मिल रहा है। अभी तक भाजपा ने देहरा, शाहपुर, मनाली, भुंतर, जुब्बल, कोटखाई, मैहतपुर, टालीवाल, राजगढ़, भोटा, शाहतलाई, डलहौजी, सरकाघाट, चंबा, भटियात, नयना देवी, नालागढ़, नादौन एवं बंजार में बड़ी जीत हासिल की है। जिस प्रकार से रुझान सामने आ रहे हैं, भाजपा का परचम इन पंचायती राज चुनावों में हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *