हिमाचल नगर निगम चुनाव में पालमपुर और सोलन में पूर्ण बहुमत मिलने पर कांग्रेस ने कार्यालय राजीव गांधी भवन शिमला में जीत का जश्न मनाया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

08 अप्रैल। हिमाचल नगर निगम चुनाव में पालमपुर और सोलन में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में जश्‍न का माहौल है। पालमपुर और सोलन नगर निगम चुनाव में जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय राजीव गांधी भवन शिमला में जीत का जश्न मनाया। वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय राजीव भवन में एकजुट हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी भवन के बाहर पटाखे फोड़े।

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठा फूलमालाएं पहनाकर स्‍वागत किया।कांग्रेस शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा अभी तो यह शुरुआत है। जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने कहा जनता ने चुनाव में कांग्रेस का साथ दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे बड़ी लड़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *