12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार को होगा घोषित

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने यह जानकारी दी। प्रदेश में करीब 1.10 लाख विद्यार्थी 12वीं कक्षा में हैं। इससे पहले बोर्ड ने 5 जुलाई को दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था। हिमाचल प्रदेश में भी सीबीएसई की तर्ज पर प्रदेश 12वीं कक्षा के विद्यार्थी प्रमोट कर दिए गए हैं। 5 जून 2021 को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *