हिमाचल बोर्ड परीक्षा: गणित पेपर में 11 छात्र नकल करते पकड़े

20 मार्च: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान गणित विषय की परीक्षा में 11 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है।

बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा के अनुसार, इनमें 3 परीक्षार्थी शिमला और 8 हमीरपुर जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से पकड़े गए हैं। सभी के खिलाफ यूएमसी (Unfair Means Case) दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ आयोजित की जा रही हैं और नकल पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

बोर्ड के अनुसार, 20 मार्च को 12वीं कक्षा का डांस और 10वीं कक्षा के संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तेलुगु व तमिल विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *