सोलन के कई क्षेत्रों में 14 अक्तूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कटौती

13 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन की ओर से आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 14 अक्तूबर, 2026 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक न्यू कथेड़, वेयरहाउस, 132 केवी उपकेंद्र के समीप, क्लीन, हाउसिंग बोर्ड, राजकीय महाविद्यालय, साइंटिस्ट कॉलोनी, कोटलानाला, पोल्ट्री फार्म, तहसील कार्यालय, धोबीघाट, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कालिफा लॉज, पाजो, चौरीघाटी, सेरी, ग्लानग, खनोग, मतियूल, पवन विहार, जुब्बर, वृंदावन कॉलोनी, संस्कृति कॉलेज, अभिनम आई केयर, टैंक रोड, बॉयज स्कूल और फॉरेस्ट रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

इसी दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक न्यू कथेड़, वेयरहाउस, 132 केवी उपकेंद्र के समीप, क्लीन और हाउसिंग बोर्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वसंत विहार, विश्वकर्मा फर्नीचर, गोयल हार्डवेयर, लापाईनोज और डामिनॉज सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *