विधायक केवल सिंह पठानिया का हिमाचल एकता मंच ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

 आवाज ए हिमाचल

प्रतिनिधि, मोहाली। चंडीगढ़ पहुंचने पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया का हिमाचल एकता मंच ने जोरदार स्वागत किया। मंच के चेयरमैन व होटल शांति सागर के एमडी विकास महाजन के नेतृत्त्व में मंच के सदस्यों ने पठानिया से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मंच के सदस्यों ने जहां हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के प्रभवितों की हर सम्भव सहायता करने की बात की तो वहीं केवल सिंह पठानिया ने भी हिमाचल एकता मंच को हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया। हिमाचल आपदा कोष में 51 हजार की राशी देने पर पठानिया ने मंच का आभार भी जताया।

केवल पठानिया ने हिमाचल के लोगों की हर जगह पर मदद करने के लिए मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों की पीठ भी थपथपाई तथा उम्मीद जताई कि भविष्य में भी मंच हिमाचल के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। मंच के चेयरमैन विकास महाजन ने विधायक केवल सिंह पठानिया को विश्वास दिलाया कि मंच हमेशा उनकी तथा लोगों की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *