12 अक्तूबर: डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम ने यशवंत नगर चौकी के समीप सोलन-गिरिपुल मुख्य सड़क पर एक ट्रक की तलाशी के दौरान 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक के माध्यम से चिट्टा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर डिटैक्शन सैल की टीम ने यशवंत नगर चौकी के समीप नाकाबंदी कर ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर चालक के कब्जे से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद हुए।
आरोपी की पहचान सूरज पुत्र हरपाल सिंह निवासी गांव एवं डाकघर गेहर, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।