20 मार्च: कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र के चकोल बेहड़ू गांव में 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामपाल पुत्र स्वर्गीय दीवाना के रूप में हुई है।
घटना का पता तब चला जब परिजनों ने युवक के कमरे का दरवाजा खोला और उसे अंदर मृत अवस्था में पाया। उस समय युवक घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले मायके गई हुई थी।
परिजनों ने युवक की पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस को मौके से एक नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने यह कदम अपनी इच्छा से उठाने की बात लिखी है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।