21 मई: प्रेम सिंह तमांग बुधवार को धर्मशाला पहुंचे। कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह धर्मशाला के सिद्धपुर क्षेत्र स्थित अपने करीबी रिश्तेदार के घर रवाना हुए। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आवश्यक प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सिद्धपुर में त्रिलोकीनाथ मंदिर के समीप स्थित अपने रिश्तेदार के निवास पर ठहरे हुए हैं। उनका यह दौरा पूरी तरह पारिवारिक और गैर-राजनीतिक बताया जा रहा है। वह 21 मई को धर्मशाला में विश्राम करेंगे और 22 मई की सुबह कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी धर्मशाला पहुंचा है। इस दल में सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष मिग्मा नोरबू शेरपा, भवन एवं आवास विभाग के मंत्री भिन हांग सुब्बा, विधायक संजीत खरेल और सुदेश कुमार सुब्बा समेत मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा स्टाफ शामिल हैं।