उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने टांडा में जाना मरीजों का हाल

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। शनिवार सुबह उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया राजिंदर प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में दाखिल मरीजों को देखने पहुंचे। पठानिया ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट एवं सीनियर स्पेसलिस्ट डॉक्टरों सहित सभी वार्डो में जाकर मरीजों का कुशल क्षेम पूछा और वार्डों की स्थिति जानी।

मरीजों के तमीरदारों का कहना था कि पहला विधायक देखा जो हर स्थिति में जनता के बीच जाकर उनके साथ खड़ा रहता है। जब किसी को भनक ही नहीं थी तब सुबह 6 बजे टांडा पहुंच गए। पठानिया ने कहा कि मुझे जो जनता ने विश्वास करके अपना सेवक चुना है। उस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाउंगा। उसमें कोई कमी नहीं आने दूंगा।

विधायक के समक्ष मरीजों के साथ आए तमीरदारों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि पहली बार हुआ है। स्टाफ नर्सों के खाली पदों को भरने के लिए भर्तियां निकाली हैं, जोकि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रजिंदर प्रसाद मेडिकल कॉलेज में जनता के लिए कांग्रेस सरकार ने हर सुविधा प्रदान की बचनबद्ध है। इतिहास में पहली बार हुआ कि टांडा मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की, बाकी मरीजों की अन्य सुविधाओं के लिए कार्य किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *