हिमाचल सरकार ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी डलहौजी के वरुण को एक करोड़ रूपये संग डीएसपी का पद देने का किया एलान

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

 

07 अगस्त । हिमाचल सरकार भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी डलहौजी के वरुण को एक करोड़ रुपए की नकद इनामी राशि देगी। इसके साथ सरकार उनको योग्यता के अनुसार प्रदेश पुलिस में डीएसपी का पद भी देगी। शुक्रवार को यह ऐलान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में किया। उन्होंने कहा कि वरुण मूल रूप से चंबा जिला के डलहौजी के रहने वाले हैं ।

जिनका परिवार अभी जालंधर में रहता है। हिमाचल के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि वरुण उस भारतीय हॉकी टीम का सदस्य है जिसने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। सदन में सीएम ने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पद जीतने वाले हिमाचली खिलाड़ी को दो करोड़ रुपए की इनामी राशि देने का ऐलान किया गया है।

इसके बाद रजत पदक जीतने वाले को पहले एक करोड़ रुपए दिया जाता था। जिसे बढ़ाकर अब एक करोड़ 20 लाख रुपए करेंगे। वहीं कांस्य पद विजेता को 50 लाख रुपए की बजाय अब एक करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी, जिससे खिलाडि़यों को प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *