हिमाचल: रक्षा मंत्री के भाषण को म्यूट कर नाटी डालते रहे भाजपा कार्यकर्ता

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

29 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने के कार्यक्रम पर सोलन में मनाए गए जश्र पर सवाल उठ गए हैं। दरअसल सरकार के तीन साल पूरे होने के जश्र में भाजपा कार्यकर्ता इतने खो गए कि वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह का संबोधन भी नजरअंदाज कर दिया गया।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जब कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो सोलन में भाजपा कार्यकर्ता एलईडी पर उन्हें म्यूट कर नाचते रहे। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। लोगों में चर्चा का माहौल रहा कि भाजपा कार्यकर्ता सत्ता केनशे में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करना भी भूल गए।

वहीं विपक्ष को सत्तारूढ़ दल की आलोचना करने का मौका मिल गया। बीते दिन आयोजित हुआ यह कार्यक्रम काफी देर तक चला और इस दौरान राजनाथ सिंह ने कई मिनटों तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लेकिन भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनकी आवाज को म्यूट कर नाटी डालने में व्यस्त रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *