Spread the love
आवाज ए हिमाचल
02 जुलाई। प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट का मामला आने के बाद हड़कंप मच गया है। जिसको लेकर प्रदेश में तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। कांगड़ा के पालमपुर की 20 वर्षीय लड़की में डेल्टा प्लस वैरियंट पाया गया है। लेकिन यह लड़की अब रिकवर कर चुकी है।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि यह हिमाचल में डेल्टा प्लस का पहला मामला है। जिसको लेकर सरकार सतर्क है। इसके सैम्पल मई में भेजे गए थे। इसके बाद विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। प्रदेश में पर्यटको की बढ़ती आमद पर सभी जिला प्रशासन को कोविड को पालन करवाने के निर्देश दिए गए है। होटल में नियमों को पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।