हिमाचल प्रदेश में 24 जून को मानसून देगा दस्तक

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

04 जून। हिमाचल प्रदेश में 24 जून को  मानसून दस्तक  देगा। जबकि उत्तराखंड में मानसून 20 जून को प्रवेश करेगा। इसी के साथ केरल और लक्षदीप में बारिश के बाद मानसून ने शुक्रवार को कर्नाटक में एंट्री कर ली। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने मानसून के मध्य प्रदेश में 20 जून तो राजस्थान में 25 जून तक पहुंचने की संभावना जताई है। कुछ ही दिनों में यहां बारिश शुरू हो सकती है। दूसरी ओर राजस्थान में इस बार दक्षिण-पश्चिमी मानसून समय से चार दिन पहले आ सकता है। इस बार मानसून 25 जून तक राजस्थान पहुंच सकता है, जबकि आमतौर पर यह 30 जून या उसके बाद ही राज्य में प्रवेश करता है।

राजस्थान में मानसून का प्रवेश डूंगरपुर-बांसवाड़ा के इलाके से होता है। गुजरात में मानसून के आने के 8-10 दिन बाद यह राजस्थान की सीमा में प्रवेश करता है। मौसम विभाग ने इस बार प्रदेश में सामान्य से छह फीसदी ज्यादा बारिश होने का भी अनुमान जताया है। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। हरियाणा में मानसून समय से पहले ही दस्तक दे सकता है। ऐसे में संभावना है कि प्रदेश में जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई की शुरुआत में मानसून राज्य में पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *