हिमाचल की नई खेल नीति तैयार, कैबिनेट में मंजूरी को जाएगा प्रस्ताव, हरियाणा की तर्ज पर स्पोर्ट्स पॉलिसी

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

11 जनवरी। हिमाचल की नई खेल नीति बनकर तैयार हो गई है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने खेल नीति का प्रस्ताव बनाकर राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी कर ली है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में नई खेल लागू कर दी जाएगी। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा पड़ोसी राज्य की खेल नीति को स्टडी करने के बाद खेल नीति को तैयार किया गया है। विभाग ने नए खेल नीति को हरियाणा की तर्ज पर किया गया है। नई खेल नीति में खिलाडि़यों को प्रदान की जाने वाली डाइट मनी सहित प्राइज मनी बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है।

प्रदेश में लंबे अंतराल के बाद प्रदेश में डाइट मनी व प्राइज मनी बढ़ाई जा रही थी। राज्य में साल 2016 के बाद से डाइट व प्राइज मनी नहीं बढ़ाई गई है। इसके अलावा राज्य में खेलों को बढावा देने के लिए स्कूली स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने पर फोकस किया जाएगा। वहीं कालेज स्तर पर होने वाली खेल गतिविधियों को भी बढ़ाया जाएगा, ताकि प्रदेश में विभिन्न खेलों में नई खेल नर्सरी तैयार हो सके। इसके अलावा प्रदेश में साहासिक खेल गतिविधियों को ज्यादा प्रोत्साहन देने के लिए भी उक्त खेलों को अनिवार्य किया जाएगा। कैबिनेट द्वारा यदि नई खेल नीति को मंजूरी प्रदान की जाती है, तो प्रदेश में खिलाडि़यों को बड़ा हुआ स्पोर्ट्स कोटा मिलेगा। सचिव युवा सेवाएं एवं खेल डा. एमएस गुलेरिया ने बताया कि नई खेल नीति बन कर तैयार है। इसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *