हिमाचल : आज बंद रहे बाजार, बसों की आवाजाही भी रही कम

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

29 नवम्बर : राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज बाजार बंद रखने के निर्देश दिए है। सरकारी आदेशों के अनुसार आज प्रदेश में सभी बाजार बंद हैं, इस दौरान जरूरी चीजों की दुकानें खुली है। जिनमें दूध ब्रेड, दवाई और सब्जी की दुकानें शामिल है। इस दौरान सड़कों पर बहुत कम वाहनों निकले , साथ ही एचआरटीसी व निजी बसें भी कम ही सड़कों पर दौड़ती दिखाई दी। कांगड़ा बाजार में भी पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम देखने को मिली।

सुबह से दोपहर तक जरूरी चीजों की इक्का- दुक्का दुकानें ही खुली नजर आई। राजधानी शिमला में भी अधिकांश दुकानें बंद है। जिला प्रशासन ने यहां पर सरकारी आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यहां पर भी बाजार सूने पड़े दिखाई दिए, लोगों ने घरों से बाहर निकलना जरूरी नहीं समझा। हालांकि आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से चली। राजधानी शिमला में भी अधिकांश दुकानें बंद है। जिला प्रशासन ने यहां पर सरकारी आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यहां पर भी बाजार सूने पड़े दिखाई दिए, लोगों ने घरों से बाहर निकलना जरूरी नहीं समझा। हालांकि आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *