हलेड़कलां के प्रधान पद के लिए अब 21 जनवरी को होंगे चुनाव

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

18 जनवरी। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हलेड़कलां के प्रधान पद के चुनाव के परिणाम पर गहराये विवाद के बाद निर्वाचन अधिकारी व उपमंडल अधिकारी अभिषेक वर्मा ने कहा कि पंचायत में प्रधान पद का चुनाव 21 जनवरी को होगा। हलेड़कलां में जब प्रधान पद के मतों की गिनती शुरु हुई अौर मामला बहुत करीबी जा पहुंचा।राजे स्याल को 600 व अरुण कुमार को 570 वोट मिले, जिस से 30 वोट मतों से राजे स्याल को विजयी हुए पर अरुण कुमार ने फिर से मतगणना करवाई। जिस से कभी उनके वोट ज्यादा हो गए तो कभी मतों की संख्या कम रह गई।

छह बार मतगणना हुई। उपमंडल अधिकारी अभिषेक वर्मा की मौजूदगी में हुई मतगणना में राजे स्याल को 578 व अरुम कुमार को 577 मत मिले। राजे स्याल एक मत से विजयी हो गए। लेकिन लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया अौर अरुण कुमार के समर्थक चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए। प्रधान पद के लिए छह लोग मैदान में थे। मतगणना में मतों की गिनती में गड़बड़ी के अारोप लगाए गए, जिस पर इस पंचायत में प्रधान के चुनाव को निरस्त कर 21 जनवरी को फिर से अायोजित करवाने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *