हरियाणा भर में झमाझम बारिश जारी

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल

29 जुलाई । हरियाणा भर में झमाझम बारिश जारी है। प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हुआ मानसून बुधवार को भी जमकर बरसा। हिसार में 48 घंटों में 104.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है, कि हरियाणा में एक जून से आज 28 जुलाई सुबह तक 235.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।

जो सामान्य बारिश से 23 प्रतिशत अधिक है। मानसून की सक्रियता प्रदेश में 31 जुलाई तक बनी रहेगी। प्रदेशभर में हुई बारिश के बाद तापमान में भी भारी गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। हिसार में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 26.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *