स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी संघ ने मांगी रेगुलर पॉलिसी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत लगभग 1700 कर्मचारी पिछले 24 वर्षों से कार्य कर रहे हैं, लेकिन आज तक किसी भी सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के लिए नियमितिकरण की कोई स्थायी नीति नहीं बनाई गई है। राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि हिमाचल प्रदेश को टीबी उन्मूलन के लिए देशभर में लगातार तीसरी बार प्रथम पुरस्कार मिला है।

यह पुरस्कार एनएचएम कर्मचारियों की मेहनत के बदलौलत ही प्रदेश को मिला हैं, लेकिन बावजूद इसके भी एनएचएम में तैनात करीब 1700 कर्मचारियों को नियमित करने के लिए कोई रेगुलर पॉलिसी तैयार नहीं की गई है। शैक्षणिक एवं तकनीकी तौर पर पूरी तरह सक्षम होने के बाबजूद अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कृत होने का प्रथम अवसर नहीं इस पहले भी इन कर्मचारियों की बदौलत विभाग एवं प्रदेश सरकार बहुत बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो चुकी है।

सीएम से बात करेंगे रायजादा

संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को एनएचम कर्मचारियों के लिए रेगुलर पॉलिसी तैयार करने को एक ज्ञापन सौंपा गया है। मणिपुर की तर्ज पर रेगुलर पॉलिसी तैयार की जाए। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने संघ को अतिशीघ्र मणिपुर सरकार की तर्ज पर नियमतिकरण की स्थायी नीति बनाने को लेकर मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *