स्वारघाट में नड्डा का जोरदार स्वागत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर
24 नवंंबर।भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अपने गृह क्षेत्र बिलासपुर के तीन दिवसीय दौर के अंतिम दिन रवानगी के समय स्वारघाट में उनका कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी मंडल श्री नयनादेवी के महामंत्री बालकिशन ठाकुर के नेतृत्व मे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वारघाट मे ढोल नगाड़ों ओर गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया।

गौर हो कि नड्डा का बीते रोज मां श्री नयना देवी जी तथा अपनी कुलदेवी मंदिर जाने का कार्यक्रम था। रास्ते में स्वारघाट में उनके दीदार एवं स्वागत के लिए स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ता इंतजार में थे। मां के दर्षनों के लिए वे खाली पेट गए तथा स्वारघाट में उन्होंने केवल फलाहार किया तथा सभी कार्यकर्ताओं का अभिभावदन के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम आर्गेनाईजर अजमेर ठाकुर का प्रबंध देखकर नड्डा ने उन्हें शाबाशी दी। इस कार्यक्रम में झंडूता विस क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल, ए-ग्रेड गर्वनमेंट कांस्ट्रेक्र अजमेर ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैमल ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री रुपलाल, ग्राम केंद्र प्रमुख हरदयाल ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता राममूर्ति धर्माणी, संतराम, तिलक राज आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *