Spread the love
आवाज़-ए-हिमाचल
10 नवम्बर : ठियोग उपमंडल में सैंज के पास लेलु पुल में एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी।
इस हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कार चला रहे महिला के पति घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ये दोनों पति-पत्नी लेलुपुल से अपने घर की तरफ जा रहे थे। कार दुर्घटना में महिला की मौत हो गयी और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने में ग्रामीणों ने मदद की |
उन्हें इस हादसे में मामूली चोटें आईं हैं। ठियोग के डीएसपी कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।