सुभाष चन्द्र बोस ने 30 दिसम्बर 1943 को पोर्ट व्लेयर में तिरंगा फहरा हिन्दुस्तान को किया था स्वतंत्र घोषित

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर
30 दिसंबर।नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा स्थापित पार्टी ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रदेशाध्यक्ष जेजे सिंह ने कहा कि आजाद हिन्द सरकार के प्रमुख नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 30 दिसम्बर 1943 को पोर्टबलेयर में तिरंगा फहरा हिन्दोस्तान को स्वतंत्र घोषित कर पहली आज़ादी दिलाई।

जिसे 11 देशों की सरकारों ने मान्यता प्रदान की थी।हिन्दुस्तान को पहली आज़ादी की 77वीं वर्षगाँठ ‘नेताजी सुभाष चन्द्र बोस’ द्वारा स्थापित पार्टी ‘ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की ‘हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी’ ने कोठीरपुरा, बिलासपुर में तिरंगा फहरा कर धूमधाम से मनाई गई।” ध्वज समारोह के पश्चात कार्यकारिणी की आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी के चैयरमेन व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जेजे सिंह ने की।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के महासचिव व राष्ट्रीय काउन्सिल के सदस्य हेत राम शर्मा, प्रदेश वित्त सचिव योग राज शर्मा, प्रदेश सचिव व बिलासपुर के महासचिव बालक राम शर्मा, ज़िला बिलासपुर के अध्यक्ष शालीराम ठाकुर, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, सचिव राम लाल शर्मा, सचिव लीला शर्मा, डिम्पल ठाकुर, पूनम शर्मा, पीयूष शर्मा, ज़िला सोलन के अध्यक्ष जिया लाल गौतम व कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया

तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।प्रदेश कार्यकारिणी के चैयरमेन जेजे सिंह ने बताया कि 3 मई 2017 को ‘नेताजी सुभाष चन्द्र बोस’ के विचारों व नीतियों के साथ पार्टी ने पहली बार हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया था।पार्टी हिमाचल प्रदेश में छोटे-छोटे क़दमों से चलती हुई सभी साथियों के सहयोग से इस मुक़ाम तक पहुँची है।

महासचिव हेत राम शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी को इस मुक़ाम तक पहुँचाने में चैयरमेन जेजे सिंह, वित्त सचिव योगराज शर्मा, सचिव भीम सिंह गुलेरीया,बालक राम शर्मा, सुरेन्द्र राणा, जिला सचिव शालीग्राम जोगिंदर पाल,राजेन्द्र पाल काशव, तुलसी राम शर्मा, मनोज रघुवंशी, ओम प्रकाश शर्मा, जिया लाल गौतम,अमर सिंह राठौर,होशियार गौतम,चमन लाल ठाकुर, देश मित्र,ललित गौतम,दिनेश गौतम, बलराज धीर,चंदन धीर,राम लाल शर्मा आदि कई साथियों ने कंधे से कंधा मिला कर अपना योगदान दिया। अन्य पार्टी के कई साथियों ने पार्टी को बाहर से भी समर्थन दिया । सोलन के मनोज रघुवंशी, हमीरपुर से तुलसी राम शर्मा व बिलासपुर के दिनेश धीमान आदि कई सदस्यों द्वारा आगामी चुनावों को ले कर दिये गये बिन्दुओं पर भी चर्चा हुई। पीयूष शर्मा को अपने हल्के में छात्र संगठन को मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश सचिव, प्रदेश प्रवक्ता व बिलासपुर के महासचिव बालक राम शर्मा ने जिले व प्रदेश में हो रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला।उन्होनें कहा कि किसानों की माँग व किसानों को बर्बाद करने के लिए लाये गए काले कानूनों के ख़िलाफ़ किसानों के साथ खड़ी है। साथ ही पार्टी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व पौंग डेम विस्थापितों की माँगो का समर्थन करती है व उन के हक़ के लिए उन सभी के साथ खड़ी है।

राष्ट्र में बढ़ती बेरोज़गारी की समस्या व बढ़ती महँगाई के कारणों व जनता के बीच बढ़ती आराजकता के लिए केंद्र सरकार की तुग़लक़ी नीतियों को ज़िम्मेदार बताया। पार्टी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की नीतियों व विचारधारा के अनुरूप जाति व धर्म की राजनीति करने वाले नेताओं के सख़्त खिलाफ है। कार्यकारिणी ने सभी आये हुए देश भक्तों को धन्यवाद किया व जय हिन्द के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *