Spread the love
आवाज ए हिमाचल
6 जनवरी । जिला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 56वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोलन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शिवालय में हवन कर जयराम ठाकुर की दीर्घायू की कामना की गई। वहीं, महिला मोर्चा द्वारा लेपरसी अस्पताल में मरीजों को जरुरत का सामान बांटा गया। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की लम्बी आयु की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग के वाईस चेयरमैन पुरषोतम गुलेरिया व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रशिम धर सूद ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा की जयराम ठाकुर की अगवाई में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।